सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   98 voters will cast their votes at the 4500 meter high Chask Bhatori polling station.

Chamba News: 4500 मीटर ऊंचे चस्क भटोरी मतदान केंद्र में 98 मतदाता डालेंगे वोट

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 12 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
98 voters will cast their votes at the 4500 meter high Chask Bhatori polling station.
चंबा में पांगी का चस्क भटोरी मतदान केंद्र।स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र की पंचायत सेचू का वार्ड चस्क भटोरी घाटी का ही नहीं, बल्कि जिले का सबसे ऊंचाई वाला मतदान केंद्र है।
Trending Videos

यह मतदान केंद्र समुद्र तल से लगभग 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मतदान केंद्र पर लगभग 19 परिवारों के 98 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 57 पुरुष और 41 महिला मतदाता शामिल हैं। चस्क भटोरी मतदान केंद्र पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित है। किलाड़ से चस्क तक बस से पहुंचा जा सकता है जबकि चस्क से भटोरी तक लगभग 6 किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ती है। अत्यधिक ऊंचाई और खराब मौसम के कारण यहां कभी भी बर्फबारी शुरू हो सकती है। बावजूद इसके चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी और स्थानीय लोग लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed