{"_id":"6a03609e86470fc8a401e08d","slug":"workers-in-chamba-burnt-copies-of-the-labour-code-chamba-news-c-88-1-ssml1007-183273-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में मजदूरों ने जलाईं लेबर कोड की प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में मजदूरों ने जलाईं लेबर कोड की प्रतियां
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 12 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
चंबा के सुरंगानी में बैरा सियुल प्रोजेक्ट में विरोध को लेकर लेबर कोड की प्रतियां जलाते आंदोलनरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्रीय यूनियनों के आह्वान पर आंदोलन कर रहे मजदूरों के समर्थन में मनाया मांगा दिवस
पूंजीपतियों के फायदे के लिए लेबर कोड लागू कर रही है केंद्र सरकार : सीटू
आज एनएचपीसी कार्यालय का घेराव, 15 को हड़ताल पर जाएगी यूनियन : ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। केंद्रीय यूनियनों के आह्वान पर चंबा में आंदोलन कर रहे मजदूरों के समर्थन में मांग दिवस मनाया गया। यह आयोजन बैरा सियुल प्रोजेक्ट में आंदोलनरत मजदूरों के साथ मनाया।
केंद्र सरकार की ओर से लेबर कोड लागू करने का भी विरोध किया गया। लेबर कोड की प्रतियां भी जलाई गईं।
सीटू ने स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार अपने मित्र पूंजीपतियों के फायदे के लिए लेबर कोड लागू कर रही है। इससे मजदूरों की खुली लूट का मौका मिलेगा। जिस तरह से आंदोलन को कुचलने और पुलिस की ओर से दमन की कार्रवई की गई, वह सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। सीटू के जिला महासचिव सुदेश ठाकुर, यूनियन सचिव कुशल ठाकुर, उपाध्यक्ष, लोक राम ठाकुर, धर्म चंद, सुरेंद्र, मोती राम, दुनी चंद और राकेश ने कहा कि लेबर कोड का हर स्तर पर विरोध होगा। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी प्रबंधन पहले से लागू कानूनों की उल्लंघन कर रहा है। इसके चलते बैरा सियुल परियोजना में एक कामगार को रिटायरमेंट की 60 वर्ष की आयु से पहले ही मनमाने तरीके से नौकरी से निकाल दिया है। इसके विरोध में यूनियन पिछले 22 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठी है लेकिन प्रबंधन ने नहीं सुनी। यूनियन के सचिव कुशल ठाकुर ने कहा कि बुधवार को एनएचपीसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। अगर फिर भी दुनी चंद की नौकरी बहाली नही की जाती है तो 15 मई को यूनियन ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। यूनियन ने एनएचसी प्रबंधन से मांग की है कि प्रबंधन समय रहते मांग पूरी करे, अन्यथा यूनियन मजबूरन हड़ताल पर जाएगी।
--
Trending Videos