सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The Himgiri-Chamba via Baroti road was blocked for two hours due to a falling tree.

Chamba News: पेड़ गिरने से दो घंटे बाधित रहा हिमगिरी-चंबा वाया बरोटी मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 12 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The Himgiri-Chamba via Baroti road was blocked for two hours due to a falling tree.
चंबा के हिमगिरि-बरोटी मार्ग पर गिरा पेड़।संवाद
विज्ञापन
दोनाें ओर लगीं वाहनों की कतारें, यात्रियों को झेलनी पड़ीं परेशानियां
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
हिमगिरी (चंबा)। हिमगिरी-चंबा वाया बरोटी सड़क मार्ग पर मंगलवार को अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर जाने से यातायात करीब दो घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे बरोटी के समीप पहाड़ी से सटा एक चीड़ का पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। इससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। घटना के समय कुछ वाहन मार्ग से गुजर रहे थे लेकिन चालक सतर्कता बरतते हुए समय रहते रुक गए। इससे बड़ा हादसा टल गया। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्वयं पेड़ हटाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया। इस दौरान चंबा और हिमगिरी की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों अमित कुमार, योगेश, बचन सिंह, प्रमोद कुमार ने बताया कि बरसात और तेज हवाओं के दौरान इस मार्ग पर अक्सर पेड़ गिरने और भूस्खलन का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग उठाई है कि सड़क किनारे खतरा बने सूखे और झुके हुए पेड़ों को समय रहते हटाया जाए जिससे भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed