सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A stone fell from a hill on the windshield of a private bus, causing minor injuries to the driver.

Chamba News: निजी बस के फ्रंट शीशे पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, चालक को हल्की चोटें

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 12 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
A stone fell from a hill on the windshield of a private bus, causing minor injuries to the driver.
चंबा में जांघी के पास पत्थर  गिरने से क्षतिग्रस्त निजी बस का शीशा।स्रोत जागरूकपाठक
विज्ञापन
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर जांघी में हुई घटना, बस में सवार थीं 45 सवारियां
Trending Videos

पालमपुर-होली रूट पर जा रही थी बस, पहाड़ी से पत्थर गिरने से घबराए यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला/मैहला/चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर जांघी के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से निजी बस का फ्रंट शीशा टूट गया। इस घटना में बस चालक को हल्की चोटें आई हैं।
बस में करीब 45 सवारियां थीं। अचानक पत्थर गिरने और चालक को चोटें आने से सवारियां घबरा गईं और चीखने-चिल्लाने लगीं। चोट लगने के बावजूद चालक ने सूझबूझ दिखाकर यात्रियों को सुरक्षित उतारा। प्राथमिक उपचार के बाद चालक बस को लेकर निर्धारित रूट पर रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर जांघी नामक स्थान पर सोमवार शाम को करीब 5 बजे यह घटना हुई। बता दें कि मौसम के बदले मिजाज के बाद हाईवे पर भी आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। घायल चालक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक को घर भेज दिया गया है।
सवारियों में अमित कुमार, नरेश कुमार, संजीव कुमार, किरपा राम और दलीप कुमार ने बताया कि निजी बस रोजमर्रा की तरह मंगलवार को भी पालमपुर-चंबा-होली रूट पर जा रही थी। बस स्टैंड चंबा से शाम करीब चार बजे अब निर्धारित रूट पर 45 सवारियां लेकर रवाना हुई। बस जैसे ही जांघी नामक स्थान पर पहुंची तो अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया। पत्थर गिरने से निजी बस का फ्रंट शीशा टूट गया। घटना में बस चालक घायल हो गया। पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना के बाद भी चालक ने सूझबूझ दिखाई और बस को अपने नियंत्रण में रखा। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। चालक ने बस को रोका और चिल्ला रहीं सवारियों को शांत करवाकर सुरक्षित नीचे उतार दिया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र में चालक को प्राथमिक उपचार दिया गया है। इसके बाद चालक बस लेकर निर्धारित रूट पर रवाना हो गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed