{"_id":"6a7b60a83fe25dfff40c2c4d","slug":"a-hundred-families-forced-to-drink-contaminated-water-chamba-news-c-88-1-ssml1004-192893-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सौ परिवार गंदा पानी पीने के लिए मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सौ परिवार गंदा पानी पीने के लिए मजबूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के गांव टिकरीगढ़ में करीब 100 परिवारों को कई माह से स्वच्छ पेयजल नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल शक्ति विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें दूषित और गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों अनिल कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार, नरेश कुमार और योगराज ने बताया कि गांव के मुख्य जल स्रोत छुनाछ में बनी पानी की टंकी लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। टंकी चारों ओर से टूट चुकी है और इसके आसपास गंदगी का आलम है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से टंकी की सफाई भी नहीं करवाई गई है। इसके अलावा जल स्रोत तक जाने वाले रास्ते के आसपास भी कूड़ा-कचरा और गंदगी पड़ी रहती है। ऐसे में स्रोत से आने वाला पानी दूषित होकर घरों तक पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में लोगों को दूषित पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग से छुनाछ जल स्रोत की तत्काल सफाई करवाने, क्षतिग्रस्त टंकी की मरम्मत करने और पाइपलाइन की जांच करवाकर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता केवल शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। विभागीय टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।