फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The needy will receive the benefits of the schemes: Pathania

जरूरतमंदों को मिलेगा योजनाओं का लाभ : पठानिया

Wed, 12 Aug 2026 11:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
The needy will receive the benefits of the schemes: Pathania
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंगलवार को आंबेडकर भवन चुवाड़ी में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सर्वेक्षण के आधार पर चयनित बीपीएल परिवारों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। पठानिया ने कहा कि बीपीएल चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए आठ चरणों में सर्वेक्षण करवाया गया है। इसका उद्देश्य ऐसे परिवारों को सूची में शामिल करना है, जो वास्तव में सरकारी सहायता के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में अपात्र परिवारों के बीपीएल सूची में शामिल होने और जरूरतमंदों के वंचित रहने की शिकायतें मिलती रही हैं। इसी को देखते हुए व्यापक सर्वेक्षण के माध्यम से पात्र परिवारों की पहचान की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है। पात्र परिवार आवास, शिक्षा, उपचार, पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर समाधान किया। एसडीएम मनीष सोनी ने बीपीएल चयन प्रक्रिया और योजनाओं की जानकारी दी, जबकि बीडीओ अनिल गुराडा ने विकासखंड की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed