फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water level of Lillh Nala rises; car stranded mid-stream.

Chamba News: लिल्ह नाले का बढ़ा जलस्तर, मझधार में फंसी कार

Wed, 12 Aug 2026 11:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
Water level of Lillh Nala rises; car stranded mid-stream.
चंबा के लिल्ह में नाले के पानी के उफान बीच फंसी गाड़ी और सवारों को सुर​क्षित बाहर निकालते लोग।स
चंबा। लिल्ह क्षेत्र में मंगलवार सुबह अचानक नाले का जलस्तर बढ़ने से एक कार तेज बहाव के बीच फंस गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

गांव लोहग्रां निवासी संजय कुमार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने परिवार के साथ लिल्ह क्षेत्र से सटे नाले को कार से पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नाले का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव के कारण कार नाले के बीच मझधार में फंस गई। कार को पानी के बीच फंसा देख आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए कार में सवार चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ देर के लिए अचानक बढ़े जलस्तर से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों अमित कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, दलीप सिंह का कहना है कि बरसात के मौसम में इस स्थान पर अक्सर अचानक जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे लोगों की आवाजाही जोखिम भरी हो जाती है। उन्होंने प्रशासन से यहां स्थायी पुल का निर्माण करवाने की मांग की है जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बरसात के मौसम में लोग नदी-नालों से दूरी बनाए रखें। हो सके तो किसी प्रकार की यात्रा करने से भी परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed