फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A layer of carelessness on the taste at the Minjar fair

Chamba News: मिंजर मेले में जायके पर लापरवाही की परत

Wed, 05 Aug 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 05 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
A layer of carelessness on the taste at the Minjar fair
मिंजर मेले में दो नंबर चौगान में नंगे हाथों लोगों को खाना परोसता व्य​क्ति । संवाद।
खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारी कर रहे हैं लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़
विज्ञापन

न कपड़े से ढके जा रहे खाद्य पदार्थ और न ही पहने जा रहे दस्ताने
मेले में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की सरेआम उड़ाई जा रहीं धज्जियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मिंजर मेले में खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारी लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। चौगान में सैकड़ों लोगों की चहलकदमी होती है।
ऐसे में धूल-मिट्टी खाद्य पदार्थों पर गिर रही है। इन्हें कपड़े से भी नहीं ढका जा रहा है। हालांकि, मेले की शुरुआत में ही स्वास्थ्य विभाग ने व्यापारियों को चेतावनी दी थी कि कोई भी खाद्य पदार्थों को बिना ढके नहीं बेचेगा लेकिन दो नंबर चौगान में इन आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम विभागीय आदेशों की असलियत का पता लगाने के लिए पहुंची तो वहां के हालात देखकर ऐसा लगा ही नहीं कि उन्हें किसी प्रकार से विभागीय आदेश मिले हैं।

राजस्थान के स्टॉल पर बिना झके खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे थे। बिना मास्क और दस्ताने इन्हें बनाया और परोसा जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग के सख्त निर्देश थे कि बिना दस्ताने कोई भी खाना नहीं पराेसेगा। यही हालात चौगान में सिड्ड, धाम, नॉनवेज और अन्य खाद्य स्टॉलों में भी देखने को मिले। स्टॉलों में लोगों की भीड़ इनका स्वाद चखती रही।
विज्ञापन

लोगों में संजय शर्मा, जय सिंह, विनोद कुमार, शम्मी कुमार, अजय कुमार, किशोर, सुरेश, रणवीर, महिंद्र सिंह और मनोज कुमार ने बताया कि मिंजर मेले में कम से कम 15 दिन दुकानें चलती हैं। लाखों लोग बिकने वाले खाद्य पदार्थों का आनंद लेते हैं। इन उत्पादों को बनाने और परोसने वाले सभी लोगों की मेडिकल जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि सभी व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे खाद्य पदार्थों को कपड़े से ढककर रखें। साथ ही दस्ताने पहनकर इन्हें परोसें। जो व्यापारी इसकी अवहेलना कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed