{"_id":"6a174d8b14b023a5c0076308","slug":"aadhar-registration-is-mandatory-in-esi-chamba-news-c-94-1-hmp1029-195020-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ईएसआई में आधार पंजीकरण अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ईएसआई में आधार पंजीकरण अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 28 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने सभी नियोजकों के लिए ईएसआई स्कीम के अंतर्गत कर्मचारियों का आधार आधारित पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है।
बद्दी स्थित ईएसआईसी क्षेत्रीय कार्यालय के उपनिदेशक करणपाल सिंह ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020 और सामाजिक सुरक्षा नियम-2025 के तहत कर्मचारी राज्य बीमा योजना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सभी नियोजक अपने प्रत्येक कर्मचारी का ईएसआईसी पोर्टल पर आधार आधारित पंजीकरण नियुक्ति की तिथि से पहले या उसी दिन सुनिश्चित करें। साथ ही कर्मचारियों के विवरण का प्रमाणीकरण यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित बायोमेट्रिक, ओटीपी अथवा फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से 30 दिन के भीतर करवाना भी अनिवार्य होगा।
करणपाल सिंह ने बताया कि नई श्रम संहिताओं के लागू होने के बाद 40 वर्ष या उससे अधिक आयु के कर्मचारियों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच भी अनिवार्य कर दी गई है। इसके तहत सभी नियोजकों को कर्मचारियों को स्वास्थ्य जांच के लिए एक दिन का सवेतन अवकाश देना होगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच में रक्त परीक्षण, छाती का एक्स-रे, ईसीजी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श शामिल रहेगा। ये सुविधाएं ईएसआईसी अस्पताल गांव कत्था (बद्दी), ईएसआईएस अस्पताल परवाणु और ऊना के कर्मचारियों के लिए ईएसआईएस अस्पताल होशियारपुर में उपलब्ध हैं। संवाद

Trending Videos