{"_id":"6a174c2a5c23c9927a034db3","slug":"one-vote-changed-the-game-high-voltage-drama-in-kulhera-panchayat-till-midnight-chamba-news-c-94-1-hmp1004-195033-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक वोट से पलटा खेल, कुल्हेड़ा पंचायत में आधी रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक वोट से पलटा खेल, कुल्हेड़ा पंचायत में आधी रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 28 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। कुल्हेड़ा पंचायत में उपप्रधान पद का चुनाव मंगलवार देर रात बेहद नाटकीय माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें परिणाम तीन बार पुनर्मतगणना के बाद तय हुआ और अंततः सिर्फ एक वोट के अंतर से फैसला हुआ।
मतगणना के बाद विजय कुमार को 635 वोटों के साथ विजेता घोषित किया गया, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी इंद्र को 634 वोट मिले। शुरुआत में विजय कुमार तीन वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन लगातार तीन बार पुनर्मतगणना के बाद यह अंतर घटकर केवल एक वोट का रह गया।
इस दौरान मतगणना केंद्र पर तनाव बढ़ गया और हंगामे, नारेबाजी और नेताओं के बीच तीखी बहस की स्थिति बन गई, जिसके चलते प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन
रात करीब 12 बजे विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के पहुंचने के बाद माहौल और अधिक गरमा गया। उनके पहुंचते ही केंद्र के बाहर नारेबाजी शुरू हो गई। कांग्रेस नेता डैनी जसवाल और उनके समर्थकों ने विधायक के खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे लगाए और उन्हें घेरकर विरोध जताया।
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई। डैनी जसवाल ने आरोप लगाया कि विधायक ने पहले पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन नहीं किया और अब पंचायत चुनाव के परिणाम स्थल पर देर रात पहुंचकर सक्रियता दिखा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, उपविजेता प्रत्याशी इंद्र लंबे समय तक विधायक के साथ कांग्रेस में रहे थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। इसी राजनीतिक संबंध को विधायक की देर रात मौजूदगी की एक वजह माना जा रहा है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम पर विधायक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Trending Videos