{"_id":"6a17bed6ccef12617609938d","slug":"video-chamba-people-gather-at-polling-stations-as-early-as-6-am-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर जुटे लोग
Ankesh Dogra
Updated Thu, 28 May 2026 09:34 AM IST
Link Copied
पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत वीरवार सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों में लोग मतदान करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। मतदान केंद्रों में महिलाएं, पुरुष सुबह से ही कतार में दिखे। गेंहू की कटाई, थ्रेसिंग समेत मक्की बिजाई का काम सिर पर है। लिहाजा, लोग सुबह सुबह ही मतदान करने पहुंचे। जिससे वे खेत में भी काम कर सके। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के तहत द्वितीय चरण के तहत जिले के 116 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। दूसरे चरण के तहत विकास खंड चम्बा की 16, भरमौर की 15, तीसा की 18, मैहला की 18, पांगी की 9, सलूणी की 16 और भटियात की 24 पंचायतें शामिल हैं। उन्होंने साथ में यह भी बताया कि दूसरे चरण के अंतर्गत ज़िला के जनजातीय उपमंडल भरमौर तथा पांगी में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होगी। इसके अतिरिक्त जिला के पांच विकास खंडों चंबा, मैहला, तीसा, सलूणी एवं भटियात में तीसरे चरण के तहत 30 मई को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।