{"_id":"6a7614a7c1e576e20e074cfe","slug":"administration-will-reach-the-doorsteps-of-bpl-families-chamba-news-c-88-1-cmb1002-192497-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बीपीएल परिवारों के दरवाजे तक पहुंचेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बीपीएल परिवारों के दरवाजे तक पहुंचेगा प्रशासन
Fri, 07 Aug 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी में बीपीएल सर्वे के चरण-1 से चरण-8 तक चिह्नित लाभार्थी परिवारों के साथ होगा संवाद
विकास खंड की 46 पंचायतों को तीन क्लस्टरों में बांटा, 10 से 12 अगस्त तक होंगी बैठकें
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। विकास खंड में बीपीएल सर्वे के चरण-1 से चरण-8 तक चिह्नित लाभार्थी परिवारों के साथ प्रशासन ब्लॉक स्तरीय संवाद बैठकें करेगा। उपमंडल अधिकारी सलूणी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार ये बैठकें 10 से 12 अगस्त तक होंगी। विकास खंड की 46 पंचायतों को तीन क्लस्टरों में विभाजित किया गया है।
पहले क्लस्टर की बैठक 10 अगस्त को सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में होगी। इसमें भजोतरा, बड़का, मौड़ा, सलवां और द्रेकड़ी पंचायतों के लाभार्थी शामिल होंगे। इसी दिन ठाकरी मट्टी में आयोजित बैठक में सेरी, करवाल, गवालू, मांझली, ठाकरी मट्टी, सुंडला, हड़ला, भलेई, ब्रंगाल, लिग्गा और सियूला पंचायतों के लाभार्थी भाग लेंगे। 11 अगस्त को सुबह 11 बजे विश्राम गृह समाह, ग्राम पंचायत कंगेड में होगी। इसमें नडाल, भुनाड़, ओहरा, कंगेड, सिमनी और वांगल पंचायतें शामिल रहेंगी।
कमेटी हॉल सलूणी में होने वाली बैठक में पुखरी, खरोठी, खरल, मंजीर, बयाना, सिंगाधार, सलूणी और दिघाई पंचायतों के लाभार्थी हिस्सा लेंगे। 12 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डियूर में होगी। इसमें पंजेई, हिमगिरी, खड़जौता, भदेला, लनोट, पिछला दियूर, दियूर और कंधवारा पंचायतों के लाभार्थी शामिल होंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंडाल में होने वाली बैठक में संघणी, भंडाल, सनूह, भसुआ, किहार, डांड, सूरी और किलोड़ पंचायतों के लाभार्थी भाग लेंगे। एसडीएम सुरेंद्र कुमार कटोच ने खंड विकास अधिकारी सलूणी को बैठकों की संपूर्ण व्यवस्था और विभिन्न विभागों, पंचायती राज संस्थाओं व संबंधित पक्षों के बीच समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
--