{"_id":"69c01d1cd84f2a61b904a6a9","slug":"all-four-tyres-of-the-vehicle-of-devotees-who-went-to-visit-banni-mata-were-punctured-chamba-news-c-88-1-ssml1006-178120-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बन्नी माता के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की गाड़ी के चारों टायर कर दिए पंक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बन्नी माता के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की गाड़ी के चारों टायर कर दिए पंक्चर
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्थर से रगड़कर गाड़ी को पहुंचाई क्षति, श्रद्धालुओं के चेहरे पर छा गई मायूसी
प्रशासन और पुलिस ने ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। नवरात्रों में बन्नी माता के दर्शन करने गए नुरपूर के श्रद्धालुओं में उस समय मायुसी छा गई जब वे माता के दर्शन करके वापस तुंदाह पहुंचे। उनकी गाड़ी के चारों टायरों की हवा निकाल दी गई थी।
पत्थर से रगड़कर गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया था। इसे देखने के बाद वे काफी दंग रह गए। भारी बारिश के कारण श्रद्धालु वहां फंसे थे। उन्होंने वन विभाग के रेस्ट हाउस में कमरा लिया था। रविवार को धूप खिलने पर जब रवानगी के लिए गाड़ी के पास पहुंचे तो मंजर कुछ और ही था। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ने भी उन्हें गाड़ी को नुकसान पहुंचाने वाले के बारे में नहीं बताया। इसका वीडियो बनाकर उन्होंने सोशल मीडिया में वायरल किया। हालांकि, इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की लेकिन प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऐसे लोगों पर नुकेल कसी जाए। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है लेकिन श्रद्धालुओं ने शिकायत पुलिस में नहीं दी है।
--
Trending Videos