फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Announcement to provide one day's salary to the families of the deceased driver and conductor.

Chamba News: मृतक चालक-परिचालक के परिजनों को एक दिन का वेतन देने का एलान

Sun, 09 Aug 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 09 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Announcement to provide one day's salary to the families of the deceased driver and conductor.
चलुंज हादसा... ऑल प्राइवेट ड्राइवर संघ बोला-पीड़ितों के साथ खड़ा होना जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। चुराह के चलुंज में शनिवार को हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बस चालक और परिचालक के परिवारों की मदद के लिए ऑल प्राइवेट ड्राइवर संघ ने पहल की है।
संघ के प्रधान मनोज टंडन ने प्रभावित चालक और परिचालक के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मनोज टंडन ने कहा कि संघ से जुड़े सभी चालक और परिचालक अपनी एक दिन की सैलरी पीड़ित परिवारों के लिए देंगे। उन्होंने कहा कि हादसे में चालक और परिचालक सहित सात लोगों की मौत से पूरा क्षेत्र शोक में है। ऐसे मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना संघ की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। संघ की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि भले ही सीमित हो लेकिन इसका उद्देश्य प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में कुछ आर्थिक सहारा प्रदान करना है। संघ के सभी चालक और परिचालक इस सहयोग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को चंबा के चलुंज में हुए सड़क हादसे में चालक और परिचालक समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। ऑल प्राइवेट ड्राइवर संघ की इस पहल को मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना और सहयोग के रूप में देखा जा रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed