फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Apple orchards saved from hailstorms were devastated by animals.

Chamba News: ओलों से बचाए तो जानवरों से उजाड़ दिए सेब के बगीचे

Sun, 12 Jul 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Apple orchards saved from hailstorms were devastated by animals.
कीड़ी पंचायत के बागवान परेशान, बोले- रात के अंधेरे में फसल को चट कर रहे जंगली जानवर
विज्ञापन

बागवान बोले- आधा सेब खाकर जमीन पर फेंक रहे सैल और गीदड़, बगीचे में लग रहे ढेर

नेक सिंह ठाकुर
साहो (चंबा)। पहले ओलावृष्टि ने डराया, अब जंगल से आने वाले जानवर कहर बरपा रहे हैं। कीड़ी पंचायत में सेब की रखवाली के लिए बागवानों ने दिन-रात एक कर दिए लेकिन रात के अंधेरे में सैल और गीदड़ उनकी फसल को चट कर रहे हैं।
बगीचों में बिखरे सेब अब मेहनत की बर्बादी और बढ़ती चिंता की गवाही दे रहे हैं। चंबा विधानसभा क्षेत्र की कीड़ी पंचायत में बागवानों की मेहनत को जंगली जानवर बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत के मंगरोल, ओशल, पधरूंई, लाठुंई, शकला, लग्गा, अठलाड़ी व बिलगड़ गांव में सेब की फसल को जंगली जानवर ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। बागवानों का कहना है कि ओलावृष्टि से सेब की फसल को हेलनेट लगाकर तो बचा लिया लेकिन अब जंगली जानवर फसल को रात के अंधेरे में बर्बाद कर रहे हैं। सैल और गीदड़ सेब आधा खाकर छोड़ रहे हैं। बगीचे में जमीन पर सेब के ढेर लगे हैं। रविवार सुबह बागवानों ने बगीचों में पड़े सेब देखे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। साल भर जिस फसल की अच्छी पैदावार के लिए उन्होंने मेहनत की, उस पर जंगली जानवर पानी फेर रहे हैं। बागवान इस बात से भी चिंतित हैं कि वे यदि जानवरों को मारते हैं तो वन विभाग उनके ऊपर कार्रवाई करेगा। यदि नहीं मारते हैं तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। उधर, उद्यान विभाग के उपनिदेशक प्रमोद शाह ने बताया कि जल्द ही पंचायत का निरीक्षण करके सेब फसल को पहुंचे नुकसान का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सैल और गीदड़ रात के अंधेरे में बगीचों में जाकर सेब की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। दांत मारने के बाद सेब को जमीन में फेंक रहे हैं। - राम सिंह, लाठुंई

--

उद्यान, वन विभाग को बागवानों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े। - भाग सिंह, शकला
--

साल भर जिन पौधों पर सेब की अच्छी फसल के लिए मेहनत की, उसे अपनी आंखों के सामने बर्बाद होता देखकर बागवान काफी परेशान हैं। - दीपक कुमार, हथला
--

रोजाना रात को जंगली जानवर बगीचों में जाकर उत्पात मचा रहे हैं। समय रहते इसका समाधान नहीं खोजा गया तो सेब की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। - राजेश कुमार, टुटी

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed