फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Applications invited for 21 posts of Creche Worker and Helper.

Chamba News: क्रेच कार्यकर्ता और सहायिका के 21 पदों के लिए मांगे आवेदन

Wed, 15 Jul 2026 10:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Jul 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for 21 posts of Creche Worker and Helper.
चंबा। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चंबा के तहत क्रेच कार्यकर्ता के आठ और सहायिका के 13 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की सत्यापित छायाप्रतियों सहित 4 अगस्त सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चंबा में आवेदन जमा कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

क्रेच कार्यकर्ता के पद जुलाहकड़ी वार्ड के अपर जुलाहकड़ी और लोअर जुलाहकड़ी, सुल्तानपुर के माई का बाग, द्रम्मण, सरोल, कियाणी, साहो पधर के दियुल तथा हरदासपुर के मुचयाड़ी क्रेच केंद्र में भरे जाएंगे। वहीं, क्रेच सहायिका के पद जनसाली के खरुड़ा, प्रोथा के धनग्रां (ओथल) और भेला (दलेला), सुल्तानपुर के माई का बाग एवं सुल्तानपुर क्रेच केंद्र, द्रम्मण, कियाणी, झुलाड़ा के भटका, मुगला-1, जुलाहकड़ी के लोअर जुलाहकड़ी, हरदासपुर के मुचयाड़ी (हरदासपुर-2) व मुगला-2 (हरदासपुर-1) तथा सरोल पंचायत के सिद्धपुरा क्रेच केंद्र में भरे जाएंगे।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 12 अगस्त को सुबह 10 बजे कार्यालय परिसर में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्रेच कार्यकर्ता को 5,500 रुपये और क्रेच सहायिका को 3,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 35 वर्ष आयु की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्र अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed