{"_id":"6a566a904efd253ae5002faa","slug":"foreign-tourists-reached-pangi-via-the-sach-pass-route-in-an-auto-rickshaw-chamba-news-c-88-1-ssml1004-190002-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ऑटो रिक्शा से सचे जोत मार्ग पार कर पांगी पहुंचे विदेशी पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ऑटो रिक्शा से सचे जोत मार्ग पार कर पांगी पहुंचे विदेशी पर्यटक
Wed, 15 Jul 2026 10:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
चंबा के पांगी पहुंचने पर विदेशी पर्यटकों ओर ऑटो के साथ लोग।स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले की दुर्गम पांगी घाटी इन दिनों विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही है। नीदरलैंड और अमेरिका से आए पर्यटकों के एक दल ने ऑटो रिक्शा से सचे जोत मार्ग से होते हुए पांगी घाटी का रोमांचक सफर तय किया।
बर्फ से ढकी पर्वत शृंखलाओं, गहरी घाटियों और झरनों के बीच की यात्रा उनके लिए यादगार अनुभव साबित हुई। पर्यटकों ने चंबा से यात्रा शुरू कर समुद्र तल से करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सचे जोत मार्ग को पार किया।
रास्ते में बर्फीली चोटियों, घुमावदार सड़कों और हिमालय की मनमोहक वादियों का आनंद लिया। दुर्गम मार्ग होने के बावजूद पर्यटकों ने पूरे सफर का भरपूर लुत्फ उठाया और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की।
विज्ञापन
पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ पहुंचने के बाद पर्यटकों ने बटोरी और सुराल भटोरी जैसे दूरस्थ गांवों का भ्रमण किया। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, पारंपरिक संस्कृति और स्थानीय जीवनशैली ने उन्हें खासा प्रभावित किया। विदेशी पर्यटकों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर घाटी की संस्कृति और रहन-सहन को भी करीब से जाना।