सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Arpita gave the best speech.

Chamba News: अर्पिता ने दिया सबसे अच्छा भाषण

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 16 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Arpita gave the best speech.
विज्ञापन
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मौड़ा में हिमाचल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।
Trending Videos

भाषण प्रतियोगिता में पांचवीं की छात्रा अर्पिता शर्मा ने मेरा गौरवशाली हिमाचल विषय पर भाषण देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में चार दलों ने हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी के जरिये विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन हुआ। प्रतियोगिता का संचालन पाठशाला प्रभारी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक युद्धवीर टंडन ने किया। प्रश्नोत्तरी में प्रदेश के सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों को शामिल किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के सामान्य ज्ञान को परखने के साथ हिमाचल प्रदेश के सामान्य ज्ञान से परिचित करवाना रहा। बच्चों के लिए हिमाचल दिवस पर एक विशेष प्रस्तुति भी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के मध्यम से दिखाई गई। कनिष्ठ अध्यापक प्रवीन कुमार ने हिमाचल की संस्कृति प्राकृतिक सुंदरता और इतिहास के बारे में बताया। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed