सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NSS Volunteers Honored for Assistance in Traffic Management

Chamba News: यातायात संचालन में सहयोग पर एनएसएस स्वयंसेवी सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 16 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
NSS Volunteers Honored for Assistance in Traffic Management
चंबा हिमाचल दिवस पर सम्मानित होने के बाद कॉलेज के एनएसएस ट्रैफिक वालंटियर्स।संस्थान
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल दिवस पर चौगान में कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस के साथ यातायात संचालन में सहयोग करने वाले चंबा कॉलेज के 11 एनएसएस स्वयंसेवियों एवं ट्रैफिक वालंटियरों को मुख्यातिथि मंत्री राजेश धर्माण ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
Trending Videos

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अविनाश ने कहा कि शहर में बढ़ते वाहनों और यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए पुलिस ने कॉलेज के 11 एनएसएस स्वयंसेवियों खेम राज, लतु शर्मा, चुना लोन, मुस्कान राठौर, तनीषा, रेणुका, निखिल गौतम, आश्विन जरयाल, प्रिया, अमृता और पिंकू वर्मा को ट्रैफिक वॉलंटियर के तौर पर नियुक्त किया था। इन्हें विशेष प्रशिक्षण, यूनिफार्म, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक सामान देकर शहर के मुख्य चौक, भट्ठी नाला, सुल्तानपुर चौक, इरावती चौक, भरमौर चौक और अन्य जगह पुलिस के साथ यातायात संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी। स्वयंसेवियों ने यातायात प्रभारी अजय चंदेल, यातायात पुलिस आरक्षी मोहित रैना के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश के अंतर्गत सेवाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed