सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Axe and hammer-like squirt guns are appealing to children

Chamba News: बच्चों को भा रही कुल्हाड़ी और हथौड़ीनुमा पिचकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Axe and hammer-like squirt guns are appealing to children
चंबा होली के उपलक्ष पर पिचकारी और रंगो की खरीदारी करते लोग।संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कैप्सूल पानी में डालते ही बन अब जाएंगे रंग-बिरंगे गुलाल
Trending Videos

होली को लेकर हर्बल रंगों, पिचकारियों, मुखौटों से सजीं दुकानें

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुष्पा राज की कुल्हाड़ी, हथौड़ीनुमा पिचकारियों और हर्बल रंगों से बाजार सज चुका है। बुधवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
होली पर्व को लेकर गुलाल, विभिन्न प्रकार की पिचकारियां और मुखौटे लोगों खासकर बच्चों को खूब भा रहे हैं। बाजार में लोगों विशेषकर बच्चों को आकर्षित करने के लिए कैप्सूल वाले रंग पहुंचे हैं। इनकी खासियत है कि ये कैप्सूल पानी में घोलकर रंग में तब्दील हो जाएंगे।
रंगों के पर्व होली को लेकर महिलाएं, बच्चे रंगों और पिचकारियों की खरीदारी करने के लिए बाजार में पहुंच रहे हैं। बाजार में इस बार हथोड़ीनुमा पिचकारी, पुष्पा राज की कुल्हाड़ी वाली पिचकारियां, बंदूक की पिचकारी, रंग-बिरंगे बालों वाले बिग दुकानों में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा कलर अनार भी उपलब्ध है। दुकानदारों में कमल कुमार, राम कुमार, राजेश कुमार, भीम राज, अमित कुमार, साहिल कुमार आदि का कहना है कि होली में इस बार पुष्पा, हैमर, बंदूक पिचकारी और कलर गिलास समेत विभिन्न प्रकार की पिचकारियां पहुंची हैं। पानी वाले कैप्सूल का दाम 100 रुपये में 15 कैप्सूल का पैकेट, हर्बल कलर 30 रुपये से लेकर 400 रुपये, बालों वाले बिग 150 से लेकर 500 रुपये तक और अन्य रंग 50 से लेकर 500 रुपये तक बिक रहे हैं। ये बच्चों को काफी पसंद भी आ रहे हैं। होली को अब एक दिन ही बाकी है। ऐसे में अब धीरे-धीरे बाजार में भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed