{"_id":"69a6c36a83787c31f2029b97","slug":"video-pensioner-welfare-association-meeting-held-at-day-care-centre-demands-discussed-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: डे केयर सेंटर में हुई पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक, मांगों पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: डे केयर सेंटर में हुई पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक, मांगों पर हुआ मंथन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड इकाई चंबा की बैठक का आयोजन डे केयर सेंटर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान लेखराज ने की। इस मौके पर पेंशनरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक में यह विचार किया गया कि जिनकी आयु 70 वर्ष से कम है, उन्हें सरकार की ओर से 1 जनवरी से 31 जनवरी 2016 तक को सेवानिवृत लाभों से वंचित रखा गया है। इसे लेकर पेंशनरों ने सरकार के प्रति रोष प्रकट किया है। कहा कि इन पेंशनरों को बकाया राशि भी नहीं दी गई है। सरकार की ओर से बकाया डीए की किश्त की भी अधिसूचना जारी नहीं की जा रही है। कहा कि जो पेंशनर वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए हैं, उनकी पेंशन को भी निर्धारित नहीं किया जा रहा है। जबकि, एक वर्ष का समय बीत चुका है। मेडिकल बिलों का भी भुगतान नहीं हो रहा है। इससे पेंशनर अपना उपचार करवाने में भी पीछे रह रहे हैं। पेंशनरों ने बिजली विभाग की ओर से जो स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उसका भी उन्होंने विरोध जताया है। कहा कि यह जनता के हित में नहीं है। कहा कि सरकार द्वारा हर दिन जनता पर किसी न किसी प्रकार का बोझ डाला जा रहा है। नगर परिषद द्वारा जो गृह कर लगाया गया है वह भी उचित नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।