सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bhalei temple resonated with chants of Mother Goddess

Chamba News: माता के जयकारों से गूंजा भलेई मंदिर

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bhalei temple resonated with chants of Mother Goddess
लोगों में भलेई मंदिर में लगी भक्तों की लाइन: जागरूक स्त्रोत
विज्ञापन
पांचवें नवरात्र पर 4500 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिया मां का आशीर्वाद
Trending Videos

सुबह से लगी रहीं श्रद्धालुओं की कतारें, जगह-जगह तैनात रहा पुलिस बल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भद्रकाली माता मंदिर भलेई में पांचवें नवरात्र पर करीब 4500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। अल सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुले। इसके बाद दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ पड़ी।
देखते ही देखते मंदिर परिसर में कतारें लग गईं। दूरदराज क्षेत्रों से परिवार सहित लोग मुंडन संस्कार करवाने के लिए पहुंचे। दिन भर मंदिर परिसर आस्था के रंग में रंगा नजर आया। जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में लंगर की व्यवस्था की गई है। इसमें हजारों लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। भीड़ को सुव्यवस्थित रखने के लिए पुलिस बल जगह-जगह तैनात है। नवरात्रों के चलते स्थानीय बाजार में भी रौनक है। पूजा सामग्री, प्रसाद और अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ को देखकर व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान कमल कुमार ठाकुर ने कहा कि हर दिन दूरदराज के लोग मंदिर में दर्शन करने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed