सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vandana is making young women self-reliant by teaching them sewing and embroidery along with nursing.

Chamba News: नर्सिंग के साथ सिलाई-कढ़ाई से युतियों को आत्मनिर्भर बना रहीं वंदना

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Vandana is making young women self-reliant by teaching them sewing and embroidery along with nursing.
वंदना शर्मा, महिला उत्थान के साथ
विज्ञापन
ड्यूटी के बाद 10 युवतियोंको देती हैं प्रशिक्षण, बोलीं- हर युवती पूरा करे अपने सपने
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के मंगला की वंदना शर्मा पेशे से नर्स हैं लेकिन वह समाज के लिए एक प्रेरणादायक कार्य भी कर रही हैं। अपनी व्यस्त ड्यूटी के बावजूद वंदना सिलाई-कढ़ाई का काम करती हैं। इस हुनर को अन्य युवतियों तक भी पहुंचा रही हैं।
वंदना का सिलाई-कढ़ाई के प्रति रुझान बचपन से ही रहा है। नर्स बनने के बाद भी उन्होंने अपने इस शौक को जिंदा रखा। अब इसे एक मिशन का रूप दे दिया है। वह अपने घर पर ही युवतियों को प्रशिक्षण देती हैं जहां रोजाना करीब 10 युवतियां सिलाई-कढ़ाई सीखने आती हैं। ड्यूटी के बाद समय निकालकर वंदना इन युवतियों को न केवल सिलाई-कढ़ाई सिखाती हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित करती हैं। उनका मानना है कि हर युवती में कुछ न कुछ हुनर जरूर होता है, बस जरूरत है उसे सही दिशा देने की। वंदना कहती हैं कि उनका उद्देश्य सिर्फ हुनर सिखाना नहीं, बल्कि युवतियों को अपने पैरों पर खड़ा करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed