सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Security personnel have not received their salaries for the last three months.

Chamba News: सुरक्षा कर्मियों को पिछले तीन महीने से नहीं मिला वेतन

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Security personnel have not received their salaries for the last three months.
चंबा उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर वेतन न मिलने को लेकर प्रदर्शन करते वन नर्सरी कर्मचारी।संवा
विज्ञापन
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा, कहा - परिवार का गुजारा करना हो रहा मुश्किल
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। कर्मियों ने कहा कि वे मेडिकल कॉलेज में आठ सालों से सेवाएं दे रहे हैं।
आउटसोर्स कर्मचारियों, सिक्योरिटी गार्डों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। वे लोग किराये के कमरे में रहकर नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने तीन महीनों से कमरे का किराया तक नहीं दिया है। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों को बिना वेतन के नौकरी करनी पड़ रही है। आउटसोर्स कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने उपायुक्त से पिछले तीन महीनों का वेतन तथा समय पर वेतन का भुगतान करने की मांग उठाई है। मेडिकल कॉलेज सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजेंद्र कुमार का कहना है कि सुरक्षा कर्मियों को तीन महीने और अन्य कर्मियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। प्रबंधन को अवगत करवा चुके हैं। अब उपायुक्त से मिलकर उन्हें वेतनमान दिलवाने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed