पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Black Mumba defeated Desi Boys by seven runs.

Chamba News: ब्लैक मुंबा ने देसी बॉयज को सात रन से हराया

Thu, 25 Jun 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Black Mumba defeated Desi Boys by seven runs.
चंबा चौगान में मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता का शॉट  मार शुभारंभ करते उपायुक्त​।संवाद
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज वीरवार को हुआ। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एसपी विजय कुमार सकलानी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों से परिचय किया। पहला मैच ब्लैक मुंबा और देसी बॉयज के बीच खेला गया। इस मैच में ब्लैक मुंबा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 109 रन बनाए। इसमें हितेश ने 26 और अजय ने 17 रन बनाए। देसी बॉयज की ओर से दिनेश और संगम ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देसी बॉयज की टीम 102 रन ही बना सकी। अंशु ने 24 रन बनाए। मगर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। ब्लैक मुंबा की ओर से रवि कुमार सन्नी ने दो-दो विकेट चटकाए। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed