पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Garbage being burned by the roadside on the NH near Parel.

Chamba News: परेल के पास एनएच किनारे जलाया जा रहा कूड़ा

Thu, 25 Jun 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Garbage being burned by the roadside on the NH near Parel.
हाइवे पर परेल के पास कचरे में भड़काई आग से उठता धुंआ: संवाद
चंबा के परेल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खुले में कूड़ा फेंकने और आग लगाने का सिलसिला जारी है। रावी नदी के तट पर भी आए दिन कूड़े के ढेर लगाए जा रहे हैं जिससे क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है। स्थानीय निवासी अरुण कुमार, प्यार चंद, उमेश कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि रात के अंधेरे में कूड़ा यहां फेंका जाता है और बाद में उसे आग के हवाले कर दिया जाता है। कूड़ा जलने से निकलने वाला जहरीला धुआं आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रहा है।
विज्ञापन

धुएं के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कत हो रही है। कई बार कूड़ा जलाने से उठने वाले घने धुएं के कारण सड़क पर दृश्यता कम हो जाती है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि लगातार फैल रहे धुएं से सांस संबंधी बीमारियों सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से रावी नदी के किनारे तथा एनएच के आसपास कूड़ा फेंकने और उसे जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed