पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three HRTC buses are stranded on the Koti-Pukhri road.

Chamba News: कोटी से पुखरी मार्ग पर खराब खड़ी हैं तीन एचआरटीसी बसें

Thu, 25 Jun 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three HRTC buses are stranded on the Koti-Pukhri road.
कोटी के आगे करोड़ी में सड़क किनारें खड़ी एचआरटीसी की बस: संवाद
सेवा न मिलने से यात्री परेशान, बोले- खराब बसों के कारण बन रही जाम की स्थिति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कोटी से पुखरी मार्ग पर एक-एक किलोमीटर के दायरे में तीन सरकारी बसें खराब खड़ी हैं। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों के लंबे समय से मार्ग पर खड़े रहने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। कई जगह जाम की स्थिति भी बन रही है। यात्रियों ने बताया कि ये बसें दो दिन से सड़क के किनारे खड़ी हैं। अभी तक इनकी मरम्मत नहीं हो पाई है। बसों को मार्ग से हटाया भी नहीं गया है।

विकास कुमार, दौलत राम, किशन चंद, महिंद्र कुमार, जगदीश कुमार, केवल कुमार और ललित कुमार ने कहा कि दूरदराज के इस क्षेत्र में सरकारी बसें ही आम लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन हैं। ऐसे में जब बसें बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं तो लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ता है या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। लोगों ने परिवहन निगम से मांग की है कि खराब बसों की शीघ्र मरम्मत कर उन्हें मार्ग से हटाया जाए। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मेकेनिक भेजकर बसों को दुरुस्त करवाने के बाद रूटों पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed