{"_id":"6a736db1a3cdd0a0fa0d6bb9","slug":"both-accused-who-had-fled-from-mumbai-arrived-in-chamba-to-join-the-interrogation-chamba-news-c-88-1-ssml1006-192223-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पूछताछ में शामिल होने चंबा पहुंचे मुंबई से भागे दोनों आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पूछताछ में शामिल होने चंबा पहुंचे मुंबई से भागे दोनों आरोपी
Wed, 05 Aug 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा निरीक्षक कार्यालय में दोनों आरोपियों से घंटों तक चली पूछताछ
मुंबई में नकली दवाई बनाकर चंबा में ऑनलाइन कर रहे थे सप्लाई
मामले में तीन मुख्य आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार, भाग गए थे दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नकली नशीली दवा मामले में स्वास्थ्य विभाग ने दो आरोपियों को पूछताछ के लिए चंबा तलब किया है। दोनों आरोपी मुंबई से भाग गए थे।
स्वास्थ्य विभाग ने उनके खिलाफ अदालत में चालान पेश कर दिया था। ऐसे में अदालत से उन्हें दो बार पेश हाेने के आदेश जारी हुए। इस बार उनके पास आखिरी मौका था। यदि वे इस बार भी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाते तो अदालत उन्हें उद्घोषित अपराधी भी घोषित कर सकती थी। इसी डर से उन्होंने अदालत से पहले जमानत करवाई। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की पूछताछ में शामिल हुए।
मुंबई से चंबा में सप्लाई होने वाली नकली नशीली दवा मामले में तीन आराेपी गिरफ्तार किए गए थे। ये मौजूदा समय में जेल में बंद हैं। दो आरोपी जांच टीम के मुंबई पहुंचने से पहले भाग गए थे। बुधवार को चंबा में दवा निरीक्षक कार्यालय में उपस्थित हुए। वहां उनसे इस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की गई। अब उनके जरिये विभाग इस मामले के अंत तक पहुंचने का प्रयास करेगा। ये सभी आरोपी मुंबई में दिमागी बीमारी की नकली दवाई बनाकर ऑनलाइन चंबा में बेच रहे थे। दवाई के बाहर किसी अन्य कंपनी की मुहर लगी होती थी जबकि वह कंपनी इस दवाई को बना ही नहीं रही थी। इसे पूरे मामले को उजागर करने में दवा निरीक्षक लवली ठाकुर का सबसे मुख्य किरदार रहा है। उन्होंने मुंबई में जाकर इस मामले की जांच की। हालांकि, दूसरे राज्य में जाना उनके लिए खतरनाक भी हो सकता था।
राज्य दवा नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि नकली नशीली दवा मामले में दो आरोपी भी अब जांच में शामिल हो गए हैं। उनसे विभाग मामले से जुड़े जरूरी पहलुओं पर जांच कर रहा है।
विज्ञापन
--