सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Build Haj Houses in Chamba and Shimla

Chamba News: चंबा और शिमला में करें हज हाउस का निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Build Haj Houses in Chamba and Shimla
चंबा के चुराह में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से जनहित मुद्दो  बारे बात करते हज कमेटी चेयरमैन
विज्ञापन
प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली बट्ट ने केंद्रीय मंत्री रिजिजू से उठाई मांग
Trending Videos

बोले- हज हाउस के अभाव में हज यात्रियों को पेश आती हैं काफी कठिनाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह चंबा। प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली बट्ट ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मांग की है कि चंबा और शिमला में हज हाउस निर्माण की पहल की जाए। इस मामले को लेकर उन्होंने एक ज्ञापन केंद्रीय मंत्री को सौंपा।
दिलदार अली बट्ट ने बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय प्रतिवर्ष हज यात्रा के प्रभावी प्रबंधन, हज यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने, हज अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए बजट का प्रावधान करता है। प्रदेश से हर साल काफी संख्या में हज यात्री यात्रा पर जाते हैं। वर्तमान में राज्य में हज यात्रियों के ठहराव, प्रशिक्षण, अभिलेखीय कार्य, टीकाकरण, उन्मुखीकरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए स्थायी एवं समर्पित हज हाउस उपलब्ध नहीं है। इस कारण हज यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिला चंबा एवं जिला शिमला में एक हज हाउस का निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मांग की है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की प्रासंगिक पहल के तहत प्रदेश के जिला चंबा में हज हाउस के निर्माण के लिए 8 करोड़ और जिला शिमला में हज हाउस के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed