सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car-Bike Collision at Salooni Barrier; Traffic Halted for One Hour

Chamba News: सलूणी बैरियर पर कार व बाइक में टक्कर, एक घंटा ठप रहा यातायात

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Car-Bike Collision at Salooni Barrier; Traffic Halted for One Hour
सलूणी में बाइक- कार के टक्कर के बाद लगा वाहनों का लंबा जाम:
विज्ञापन
आपस में उलझे दोनों वाहनों के चालक, चंबा-सलूणी मार्ग पर दोनों ओर लगीं वाहनों की कतारें
Trending Videos

परेशान होते रहे लोग, समझाने पर दोनों के बीच रजामंदी के बाद बहाल हो पाया यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। चंबा-सलूणी मार्ग पर सलूणी स्थित बैरियर पर बाइक और कार के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाइक और कार चालक आपस में उलझ पड़े।
दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। तेज धूप के बीच छोटे वाहनों, बाइकों, सरकारी और निजी बसें भी जाम में फंस गईं। सवारियों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। लोगों के परेशान होने की बात कहने के बाद दोनों पक्षों में रजामंदी हो गई। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुई। चंबा से सलूणी जा रही कार की विपरीत दिशा से आ रही बाइक की बैरियर के पास टक्कर हो गई। इससे बाइक सड़क पर जा गिरा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते मुख्य सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। बसें, कारें और दोपहिया वाहन जाम में फंस गए। इस कारण मार्ग पर एक घंटे से अधिक समय तक यातायात ठप रहा। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों के जाम में फंसे लोगाें ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता करवाया। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई और यातायात बहाल हो पाया।
--
परिचर्चा



हम काफी देर तक जाम में फंसे रहे। दोनों वाहन चालकों की बहसबाजी बढ़ती रही और कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। इससे पूरा रास्ता बंद हो गया। - खेम राज



--



हमें अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचना था लेकिन इस टक्कर और बहस के कारण हम आधे घंटे तक सड़क पर फंसे रहे। इससे काफी परेशानी हुई। - कर्म सिंह

--
यहां अकसर ट्रैफिक रहता है लेकिन आज की घटना ने हालात और बिगाड़ दिए। दोनों पक्षों की जिद के कारण पूरा जाम लग गया। - रिंकू कुमार
--
दोनों चालक तुरंत समझदारी दिखाते तो लोगों को दिक्कत नहीं होती। उनकी बहस के कारण रास्ता बाधित हुआ। समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। - राकेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed