सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Truck carrying cement blocks plunges into gorge; driver dies.

Chamba News: सीमेंट ब्लॉक लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Truck carrying cement blocks plunges into gorge; driver dies.
सलूणी-हिमगिरि मुख्य मार्ग पर लडेर के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के उड़े परखचे।
विज्ञापन
एक घायल, हादसे में ट्रक के उड़े परखच्चे, पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें को सौंपा शव
Trending Videos

घायल व्यक्ति ने शोर मचाकर बुलाए ग्रामीण, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
लोग बोले - घटनास्थल पर डंगा या क्रैश बैरियर होते तो नहीं होती दर्दनाक दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। चंबा-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप वीरवार देर रात को सीमेंट ब्लॉक से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। मृतक ट्रक चालक की पहचान अनिल कुमार (26) पुत्र तिलक राज निवासी पुखरी के रूप में हुई है। घायल की पहचान पंकज कुमार निवासी बौंखरी मोड़ के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक में मौजूद सहायक ने मदद के लिए शोर मचाते हुए गांव में पहुंच कर लोगों को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डियूर अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अनिल कुमार ट्रक में सीमेंट ब्लॉक लेकर हिमगिरी की ओर जा रहा था। लडेर नामक स्थान पर पहुंचने पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने बताया कि यह स्थान पहले भी कई हादसों का गवाह रह चुका है। इसमें एक लड़की की मौत भी हो चुकी है। लोगों का कहना है कि यदि यहां डंगा या क्रैश बैरियर जैसी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद होती तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए सड़क सुरक्षा उपायों को लेकर नाराजगी जताई है और जल्द सुधार की मांग की है। उधर, डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed