सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Residents of Bhodas stage a protest outside the DC office.

Chamba News: भोड़ास के लोगों का डीसी कार्यालय के बाद प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Residents of Bhodas stage a protest outside the DC office.
चंबा उपायुक्त कार्यालय के बाहर आपदा राहत सहायता प्रदान करने की मांग को लेकरप्रदर्शन करते प्रदे
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में बोला हल्ला
Trending Videos

आपदा राहत एवं पुनर्वास सहायता देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में पंचायत मंगली के गांव भोड़ास के लोगों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। कुलदीप, बलदेव, भागीरथ प्रभ दयाल, पुरुषोत्तम और मनोरथ ने आपदा राहत एवं पुनर्वास सहायता देने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि अगस्त 2025 में भारी वर्षा और प्राकृतिक आपदा के कारण उनके रिहायशी मकानों को गंभीर क्षति पहुंची है। भूस्खलन और दरारों के चलते कई मकान रहने योग्य नहीं बचे हैं। इससे प्रभावित परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ितों का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित हैं और अपने स्तर पर मकानों की मरम्मत या पुनर्निर्माण करने में असमर्थ हैं। अब तक उन्हें किसी प्रकार की राहत राशि या मुआवजा नहीं मिला है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि आपदा के बाद से उन्हें अपेक्षित सरकारी सहायता नहीं मिल पाई है। इससे उनकी स्थिति और अधिक दयनीय हो गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed