फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car plunges off Lamu-Kwaransi road during Holi; two dead.

Chamba News: होली की लामू-क्वारंसी सड़क पर गिरी कार, दो लोगों की मौत

Thu, 06 Aug 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 06 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Car plunges off Lamu-Kwaransi road during Holi; two dead.
अंधेरे और कठिन रास्ते ने रात को रोका सर्च अभियान, सुबह टीम ने कड़ी मशक्कत से खाई से निकाले शव
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दी सुपुर्दगी, हादसे के कारणों की छानबीन करने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली की लामू-क्वारंसी सड़क पर किले की डांग के समीप बुधवार देर रात एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना रात करीब 11:30 बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घना अंधेरा और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण रात को राहत एवं बचाव कार्य नहीं हो सका। मृतकों की पहचान सुरेश कुमार (48) पुत्र रंगीला राम और संजय कुमार पुत्र सरवन कुमार के रूप में हुई है। दोनों लामू गांव निवासी हैं। सुरेश कुमार लोक निर्माण विभाग में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत थे जबकि संजय कुमार पेशे से टैक्सी ड्राइवर था। दोनों बुधवार को दोपहर के वक्त हिलिंग किसी काम से गए थे। वापस आने में देर हो गई और यह हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार कार के खाई में गिरते समय सुरेश कुमार वाहन से बाहर निकलकर कुछ दूरी पर जा गिरे जबकि चालक संजय कुमार कार के साथ गहरी खाई में जा गिरे। हादसे के बाद कार नाले में बह गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस रात करीब 12 बजे घटनास्थल पर पहुंची। दुर्गम रास्ते और अंधेरे के कारण शवों को बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया। ऐसे में पुलिस सहित अग्निशमन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण पूरी रात घटनास्थल पर डटे रहे। वीरवार सुबह उजाला होने पर पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दोनों शवों को गहरी खाई से निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। नायब तहसीलदार देवेंद्र भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे की रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। कहा कि पुलिस आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed