सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cement-laden truck falls from road onto highway; father and son injured; traffic disrupted for an hour.

Chamba News: सड़क से हाईवे पर गिरा सीमेंट से लदा ट्रक, बाप-बेटा घायल, एक घंटा ठप रहा यातायात

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Cement-laden truck falls from road onto highway; father and son injured; traffic disrupted for an hour.
चंबा में नैनीखड्ड के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक।संवाद
विज्ञापन
तुन्नुहट्टी-ककीरा मार्ग पर तीखे तोड़ा पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

प्राथमिक उपचार के बाद ककीरा से रेफर, दोनों घायल चुवाड़ी अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज जऐंसी
चुवाड़ी/बनीखेत/चंबा। उपमंडल भटियात के तुन्नुहट्टी क्षेत्र में बुधवार सुबह 9 बजे सड़क हादसा हो गया।
नालागढ़ से चंबा की ओर सीमेंट लेकर जा रहा ट्रक तुनुहट्टी-ककीरा मार्ग पर तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हो गया और ऊपर की सड़क से नीचे हाईवे पर आ पहुंचा। ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी एक घंटे के लिए थम गई। हादसे में ट्रक चालक जसबीर सिंह (38) और उनका 12 वर्षीय बेटा वंश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद तुन्नुहट्टी बैरियर पर तैनात पुलिस जवान और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को वहां से उठाकर उपचार के लिए निजी अस्पताल ककीरा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को चुवाड़ी अस्पताल रेफर किया गया। चुवाड़ी अस्पताल में दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया। दूसरी ओर, भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पुलिस टीम ने लोगों की मदद से बीच राह से ट्रक के पार्ट और सीमेंट की बोरियों को उठाकर हाईवे किनारे किया। इसके बाद ही हाईवे पर रफ्तार सुचारू हो पाई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


तुन्नुहट्टी-ककीरा मार्ग पर ऊपरी सड़क से वाहनों के नीचे हाईवे पर गिरने की यह चौथी घटना है। इससे पहले भी तीन ट्रक अनियंत्रित हो हाईवे पर गिर चुके हैं। एक माह पहले इसी तुन्नुहट्टी-ककीरा मार्ग घारी में इनोवा गाड़ी गिरने से 5 पर्यटकों सहित 6 लोगों की मौत और चार लोग घायल हो गए थे। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सड़क के खतरनाक मोड़ों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध न होने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द प्रभावी सुरक्षा उपाय करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेज कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया जाएगा। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास व कार्य करवाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed