{"_id":"6a2a55440ddcaaac770ec6db","slug":"tourist-rush-in-dalhousie-hotel-occupancy-reaches-80-percent-amid-summer-travel-boom-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: डलहौजी में पर्यटकों का सैलाब, 80% तक पहुंची होटलों की ऑक्यूपेंसी, कारोबारियों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: डलहौजी में पर्यटकों का सैलाब, 80% तक पहुंची होटलों की ऑक्यूपेंसी, कारोबारियों के चेहरे खिले
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार
चंबा जिले के डलहौजी में गर्मियों के पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। बढ़ती पर्यटक आमद के चलते अधिकांश होटलों में करीब 80 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है।
चंबा के डलहौजी में लगी पर्यटकों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक इन दिनों पर्यटन नगरी डलहौजी का रुख कर रहे हैं। गर्मियों के सीजन के चलते, डलहौजी में पर्यटकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबार में रौनक लौट आई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।
होटलों में 80% तक ऑक्यूपेंसी, कारोबारियों में खुशी
पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के अनुसार, डलहौजी के अधिकांश होटलों में लगभग 80 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है। आगामी सप्ताह में यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। सप्ताह के आखिरी दिनों में डलहौजी लगभग पूरी तरह से पर्यटकों से पैक हो रहा है। होटल व्यवसायियों, टैक्सी चालकों और स्थानीय दुकानदारों के चेहरों पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या से खुशी स्पष्ट रूप से देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख पर्यटन स्थलों पर चहल-पहल
शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, गांधी चौक और सुभाष चौक, में दिन भर पर्यटकों की चहल-पहल बनी हुई है। पर्यटक यहां के सुहावने मौसम, प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण का भरपूर आनंद ले रहे हैं। शाम के समय इन चौकों पर पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है, जहां वे खरीदारी के साथ-साथ स्थानीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठा रहे हैं।
पर्यटन कारोबार में तेजी की उम्मीद
पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मौसम अनुकूल बना रहा, तो आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। इससे डलहौजी का पर्यटन कारोबार और अधिक गति पकड़ेगा। गर्मी से राहत और पहाड़ों की ठंडी वादियों का आनंद लेने के लिए डलहौजी पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। डलहौजी के डायन कुंड, लक्कड़मंडी और कालाटोप जैसे अन्य पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिल रही है।