सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Huge influx of tourists in Dalhousie; occupancy reaches up to 80 percent.

Chamba News: डलहौजी में पर्यटकों की भारी भीड़, 80 प्रतिशत तक पहुंची ऑक्युपेंसी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Huge influx of tourists in Dalhousie; occupancy reaches up to 80 percent.
चंबा के डलहौजी में लगी पर्यटकों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों का कर रहे सैलानी, कारोबारियों के चेहरे खिले

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक इन दिनों पर्यटन नगरी डलहौजी का रुख कर रहे हैं।
गर्मियों के सीजन के चलते डलहौजी में पर्यटकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इससे स्थानीय पर्यटन कारोबार में भी रौनक लौट आई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के अनुसार डलहौजी के अधिकांश होटलों में लगभग 80 प्रतिशत तक ऑक्युपेंसी दर्ज की जा रही है। आगामी सप्ताह में यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सप्ताह के आखिरी दिनों में डलहौजी लगभग पैक हो रहा है। होटल व्यवसायियों, टैक्सी चालकों और स्थानीय दुकानदारों के चेहरों पर भी पर्यटकों की बढ़ती संख्या से खुशी देखने को मिल रही है।
शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों गांधी चौक और सुभाष चौक में दिनभर पर्यटकों की चहल-पहल बनी हुई है। पर्यटक सुहावने मौसम, प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण का आनंद ले रहे हैं। शाम के समय दोनों चौकों पर पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है, जहां लोग खरीदारी के साथ स्थानीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम अनुकूल रहने पर आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। इससे डलहौजी का पर्यटन कारोबार और अधिक गति पकड़ेगा। गर्मी से राहत और पहाड़ों की ठंडी वादियों का आनंद लेने के लिए डलहौजी पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। डलहौजी के डायन कुंड, लक्कड़मंडी, कालाटोप में भी पर्यटकों की चहल पहल देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed