फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba crime father accused throwing child ravi river

Chamba Crime: 'पापा...ये क्या कर रहे हो, नीचे बहुत पानी है', पुल से रावी में गिराए मासूम की आखिरी पुकार

Wed, 12 Aug 2026 10:41 AM IST
Ankesh Dogra मोहम्मद आयूब, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
मोहम्मद आयूब, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 12 Aug 2026 10:41 AM IST
सार

चंबा में एक पिता पर अपने मासूम बच्चे को पुल से रावी नदी में फेंकने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस पूछताछ में सामने आई जानकारी के अनुसार बच्चा आखिरी समय तक पिता से ऐसा न करने की गुहार लगाता रहा और नीचे गहरे पानी को देखकर डर रहा था। इसके बावजूद आरोपी ने कथित तौर पर उसे नदी में गिरा दिया। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
chamba crime father accused throwing child ravi river
चंबा में मासूम को पिता ने नदी में फेंका। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

'पापा...ये क्या कर रहे हो, नीचे बहुत पानी है...' यह उस मासूम की आखिरी पुकार थी, जो अपने पिता से उसे पुल से नीचे न फेंकने की गुहार लगा रहा था। लेकिन आरोप है कि पिता ने बच्चे की एक नहीं सुनी और उसे पुल से रावी नदी की तेज लहरों में गिरा दिया। इसके बाद नदी में बच्चे के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी और वह उफनती रावी में समा गया।
विज्ञापन


घटना के बाद जब आरोपी पिता से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कथित तौर पर बताया कि बच्चा आखिरी समय तक उसे रोकता रहा था। वह नीचे गहरे पानी को देखकर डरा हुआ था और बार-बार पिता से ऐसा न करने की बात कह रहा था। इसके बावजूद आरोपी ने उसे पुल से नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन


इस घटना ने लोगों को भीतर तक झकझोर दिया है। जिस पिता की उंगली पकड़कर मासूम दुनिया को समझ रहा था, उसी पर उसकी सुरक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी। लेकिन पुलिस के अनुसार उसी पिता पर अपने बच्चे को नदी में गिराने का गंभीर आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी पल तक पिता से बचाने की गुहार लगाता रहा मासूम
पुलिस पूछताछ में सामने आई जानकारी के अनुसार बच्चा पुल पर ही अपने पिता से नीचे न ले जाने की बात कह रहा था। उसे नीचे बह रहे गहरे पानी का डर था। मासूम की पुकार के बावजूद आरोपी ने कथित तौर पर उसे नदी में धकेल दिया। घटना का यह विवरण सामने आने के बाद हर कोई स्तब्ध है। मासूम के लिए पिता उसका सबसे सुरक्षित सहारा होता है, लेकिन इस मामले में उसी रिश्ते पर सबसे गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आरोपी के बयान ने झकझोरा
पुलिस के समक्ष आरोपी द्वारा घटना के बारे में बताई गई बातें बेहद परेशान करने वाली हैं। पूछताछ में उसने बच्चे के आखिरी पलों का जिक्र किया। हालांकि घटना के पीछे की पूरी वजह और आरोपी की मानसिक स्थिति समेत अन्य पहलुओं की जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मासूम की आखिरी पुकार और उसके बाद नदी में गिरने की आवाज इस घटना की सबसे दर्दनाक याद बन गई है। घटना ने चंबा ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। बच्चे की तलाश और हादसे से संबंधित अन्य कार्रवाई भी पुलिस की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed