फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba road accident Bus packed with passengers overturns in Himachal Chamba several passengers killed

हिमाचल में बड़ा हादसा: चंबा में अनियंत्रित बस सड़क से पलटकर नीचे गिरी, सात लोगों की मौत, 11 घायल

Sat, 08 Aug 2026 08:33 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 08 Aug 2026 08:33 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया।  तीसा-बैरागढ़ मुख्य सड़क पर शनिवार सुबह करीब सात बजे चलुंज मोड़ के समीप एक निजी बस स्टीयरिंग एंड टूटने से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।  हादसे में चालक और परिचालक सहित सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
chamba road accident Bus packed with passengers overturns in Himachal Chamba several passengers killed
chamba road accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में तीसा-बैरागढ़ मुख्य सड़क पर शनिवार सुबह करीब सात बजे चलुंज मोड़ के समीप एक निजी बस स्टीयरिंग एंड टूटने से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक और परिचालक सहित सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


तीसा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। बाद में तीन गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। आठ चंबा मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती हैं। निजी बस संख्या एचपी-7ए-2101 बैरागढ़ से 18 सवारियां लेकर चंबा की ओर जा रही थी। 
विज्ञापन


चलुंज मोड़ के समीप बस का स्टीयरिंग एंड टूटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क से पलटी खाकर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। बस में फंसी सवारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बस को सीधा करने का प्रयास किया और पुलिस तथा प्रशासन को सूचना दी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।  एएसपी चंबा दिनेश शर्मा ने कहा कि बैरागढ़ से चंबा आ रही  प्राइवेट बस पांच किलोमीटर का सफर तय करने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दाैरान बस में 18 लोग सवार थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

 

मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार और घायलों पांच-पांच हजार
 सूचना मिलते ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं और घायलों को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। तीसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। वहीं मृतकों के परिजनों को तहसीलदार तीसा आशीष ठाकुर ने 25-25 हजार और घायलों पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई है और 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

मृतकों की सूची
  1. जगदेव शर्मा (50) पुत्र धर्म सिंह, निवासी गांव बहला, डाकघर देवीकोठी, तहसील चुराह।
  2. देस राज (35) पुत्र त्रिलोचन, निवासी गांव बहला, डाकघर देवीकोठी, तहसील चुराह।
  3. तेज सिंह (39) पुत्र प्यारे लाल, परिचालक, निवासी गांव सत्यास, डाकघर तरेला, तहसील चुराह।
  4. जगदेई (24) पुत्री हरि लाल, निवासी गांव बाहला, डाकघर देवीकोठी, तहसील चुराह।
  5. हरदेई (43) पत्नी जगदेव, निवासी गांव बाहला, डाकघर देवीकोठी, तहसील चुराह।
  6. नीलम (34) पत्नी मोती सिंह, निवासी डाकघर देवीकोठी, तहसील चुराह।
  7. रूप सिंह (35) पुत्र राधा राम, चालक, निवासी गांव चिल्ली, डाकघर थल्ली, तहसील चुराह।

ये यात्री हुए घायल

  1. करण सिंह उर्फ साहिल (18) पुत्र हरि सिंह, निवासी बैरागढ़।
  2.  सुष्मिता (32) पुत्री प्रमोद कुमार, निवासी अयोध्या (उत्तर प्रदेश)
  3. प्रियंका (5) पुत्री बिट्टू, निवासी देवीकोठी।
  4. हर्षू (4) पुत्र बिट्टू, निवासी देवीकोठी।
  5. पानो देवी (41) पत्नी योगेंद्र मंगल, निवासी दिरयाला देवीकोठी।
  6. काव्या (11) पुत्री मोती सिंह, निवासी देवीकोठी।
  7. धन्नी (40) पुत्री भगतो निवासी, रंडीयुंड डाकघर देवीकोठी।
  8. धर्मो देवी (62) पत्नी जस्सा राम निवासी, घुलेई।
  9. अप्रत मंगल (11) पुत्र योगेंद्र मंगल निवासी, दिरयाला देवीकोठी।
  10. नेहा (10) पुत्री मोती सिंह निवासी, देवीकोठी।
  11. विजय कुमार (34) पुत्र बेली राम निवासी, सरवास चुराह
     

हादसे पर पीएम मोदी, सीएम सुक्खू ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए एक हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया। मोदी ने कहा, "मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों।" वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदनाए व्यक्ति की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराकर उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी चंबा जिले में हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा राज्य सरकार से सभी घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

चांजू बस दुर्घटना की होगी मैजिस्ट्रेट जांच, एडीएम चंबा ने दिए निर्देश
 चांजू में हुए बस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए गए हैं। एडीएम चंबा अमित मेहरा ने हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच के लिए संबंधित एसडीएम चुराह को आवश्यक निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। मजिस्ट्रेट जांच के दौरान हादसे से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। इसमें दुर्घटना के संभावित कारणों, परिस्थितियों और संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाई जाएगी। अधिकारियों को जांच प्रक्रिया पूरी गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा गया है। प्रशासन की ओर से हादसे में प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता मुहैया करवाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। तहसीलदार चुराह को निर्देश दिए गए हैं कि राजस्व विभाग के कर्मचारी प्रभावित परिवारों से संपर्क कर उन्हें नियमानुसार मिलने वाली राहत राशि घरद्वार जाकर उपलब्ध करवाएं। जिला प्रशासन ने जांच रिपोर्ट निर्धारित अवधि में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, जिससे हादसे के कारणों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed