फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Saho road blocked by landslide; travelers removed stones themselves.

Chamba News: भूस्खलन से चंबा-साहो मार्ग बंद, यात्रियों ने खुद हटाए पत्थर

Wed, 12 Aug 2026 03:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
Chamba-Saho road blocked by landslide; travelers removed stones themselves.
चंबा-साहो मार्ग पर चमीणू नामक स्थान पर पत्थर हटाती सवारियां। संवाद
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर चमीणू में मंगलवार सुबह भारी भूस्खलन होने से यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। सड़क पर बड़ी मात्रा में पत्थर और मलबा गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही रुक गई। काफी देर तक विभागीय मशीनरी के मौके पर न पहुंचने से सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


भारी बारिश के बीच मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे चमीणू के पास अचानक भूस्खलन हुआ। देखते ही देखते सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर गिर गए और मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग बंद होने के बाद दोनों ओर वाहन फंस गए। यात्री काफी देर तक विभागीय मशीनरी के पहुंचने का इंतजार करते रहे लेकिन जब मशीनरी मौके पर नहीं पहुंची तो सवारियों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। वाहनों से बाहर निकलकर यात्रियों ने सड़क पर गिरे पत्थरों को हटाना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद छोटे-बड़े पत्थरों को सड़क से हटाकर मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया। यात्रियों के इस प्रयास से वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी।
विज्ञापन

ग्रामीणों योगराज, संजीव कुमार, दलीप कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, राकेश कुमार और प्रकाश चंद ने बताया कि भूस्खलन के बाद सड़क लंबे समय तक बंद रही। विभागीय मशीनरी के समय पर न पहुंचने के कारण यात्रियों को स्वयं पत्थर हटाने पड़े। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान सड़क पर भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। विभाग को संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि सड़क बंद होने की सूचना मिलने पर जेसीबी को मौके पर भेजकर सड़क बहाल करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed