सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba Teesa road, closed due to landslide, restored after 12 hours

Chamba News: भूस्खलन के कारण बंद चंबा तीसा मार्ग 12 घंटे बाद बहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Mar 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Chamba Teesa road, closed due to landslide, restored after 12 hours
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

चुराह (चंबा)। चांजू नाला के समीप शुक्रवार रात 12 बजे भारी भूस्खलन के कारण बंद चंबा-तीसा मार्ग शनिवार दोपहर करीब 12 घंटे बाद बहाल हो गया है।
लोक निर्माण विभाग की टीम ने सुबह सड़क बहाली का कार्य शुरू किया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के बाद अब पहाड़ दरकने लगे हैं। इससे यातायात व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि बारिश के बाद अकसर चांजू नाला के समीप भूस्खलन होता है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है।
लोक निर्माण विभाग को इस बारे में सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने चाहिए ताकि मार्ग बार-बार बाधित न हो और आवाजाही भी सुरक्षित हो सके। उधर, इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई। दोपहर को मार्ग बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed