{"_id":"6a83418a46d696df360b2994","slug":"chambas-market-begins-to-deck-up-for-raksha-bandhan-chamba-news-c-88-1-ssml1007-193482-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रक्षाबंधन को लेकर सजने लगा चंबा का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रक्षाबंधन को लेकर सजने लगा चंबा का बाजार
Mon, 17 Aug 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग-बिरंगी राखियों से सजीं शहर की दुकानें, 10 से 100 रुपये तक कीमत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही चंबा के बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। बाजार में बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न डिजाइन और कीमतों की राखियां उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 10 से 100 रुपये तक है।
दुकानदार रोहित, पिपिन, परमेश, साहिल और अंकुश ने बताया कि इस बार पारंपरिक राखियों के साथ मोती, रुद्राक्ष, कुंदन और स्टोन से सजी राखियां भी बाजार में उतारी गई हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और खिलौनों वाली राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसके अलावा भाई-बहन के स्नेह को दर्शाने वाली आकर्षक डिजाइन की राखियां भी ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। दुकानदारों के अनुसार अभी बाजार में ग्राहकों की आवाजाही सामान्य है, लेकिन रक्षाबंधन से दो-तीन दिन पहले खरीदारी में तेजी आने की उम्मीद है। ग्राहकों की पसंद और बजट को देखते हुए अलग-अलग कीमतों की राखियां मंगाई गई हैं। सस्ती राखियों के साथ डिजाइनर और प्रीमियम राखियों की भी मांग बनी हुई है। रक्षाबंधन को लेकर मिठाई और उपहार की दुकानों पर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व के नजदीक आते ही बाजार में खरीदारी बढ़ेगी और चंबा शहर में त्योहार की रौनक और बढ़ेगी। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा।