सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chanda wins musical chair race, Madhuri wins spoon race

Chamba News: म्यूजिकल चेयर रेस में चंदा, स्पून रेस में माधुरी अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 29 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Chanda wins musical chair race, Madhuri wins spoon race
बकलेाह में रेजीमेंटल डे पर ​थिरकते पूर्व सैनिक। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
बकलोह में रेजिमेंडल डे धूम धाम से मनाया, प्रतियोगिताएं भी करवाईं
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात क्षेत्र के बकलोह में सेकेंड फोर और फोर फोर बटालियन के पूर्व सैनिकों में अपना रेजिमेंटल डे हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसमें 60 से अधिक पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों ने भाग लिया।
इस दौरान महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस और मटका फोड़ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर रेस में चंदा बुरा, स्पून रेस में माधुरी बुरा और मटका फोड़ में गोपाल थापा ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेकेंड फोर जीआर ने द्वितीय विश्व युद्ध में मिडिल ईस्ट इराक के बगदाद पर विजय प्राप्त की थी। फोर फोर जीआर ने भी विश्व युद्ध बर्मा के माडले ले में विजय पताका फहराया था। उन्हीं युद्धों के याद में यह रेजिमेंटल डे मनाया जाता है। इस बार नेपाल में देहरादून और दार्जलिंग में भी यह रेजिमेंटल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया है। कैप्टन एंड एडवोकेट पूर्ण सिंह थापा ने बताया कि सुबह बारिश होने के बावजूद पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस मौके में कैप्टन पूर्ण सिंह थापा, कैप्टन किशन सिंह गुरुंग,कैप्टन सुनील गुरुंग सेना मेडल, कैप्टन सागर गुरुंग, कैप्टन राजीव गुरुंग, कैप्टन नारायण सिंह गुरुंग, कैप्टन ललित थापा, कैप्टन कमल थापा,सूबेदार सुनील गुरुंग के अलावा काफी संख्या में भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed