फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu takes stock of disaster-affected area in Chamba

हिमाचल प्रदेश: चंबा की आपदा का जायजा लेने पहुंचे सीएम, प्रभावित परिवारों से मिले, राहत कार्य के दिए निर्देश

Sat, 01 Aug 2026 08:03 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, चम्बा
अमर उजाला नेटवर्क, चम्बा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 01 Aug 2026 08:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया और अधिकारियों को राहत कार्य व क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द बहाली के निर्देश दिए। 
 

विज्ञापन
Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu takes stock of disaster-affected area in Chamba
सीएम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान मानसून के दौरान हुई भारी वर्षा और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं व कठिनाइयों की जानकारी ली।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सबसे पहले शीतला पुल और सुल्तानपुर के राणा मोहल्ला क्षेत्र पहुंचे, जहां इस मानसून में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें इस आपदा से उबरने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक सुविधाओं की शीघ्र बहाली सुनिश्चित की जाए तथा क्षतिग्रस्त सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए।
विज्ञापन


श्री सुक्खू ने कहा कि पिछले वर्ष के मानसून के दौरान भी चंबा जिले में भारी नुकसान हुआ था और इस वर्ष भी जिले को काफी क्षति का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे और सड़कों की बहाली का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर में निर्माणाधीन हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस हेलीपोर्ट का निर्माण लगभग 12 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जा रहा है। इसके पूरा होने पर चंबा जिले के विकास को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष के अंत तक अथवा अगले वर्ष की शुरुआत में चंबा जिले में हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करने के लिए प्रयासरत है। इस सुविधा से हवाई संपर्क बेहतर होगा और पर्यटन सहित जिले की अन्य विकासात्मक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।


इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, चंबा के विधायक नीरज नैयर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed