फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children showed enthusiasm for enjoying the swings.

Chamba News: झूलों का आनंद लेने के लिए बच्चों में दिखा उत्साह

Wed, 05 Aug 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 05 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Children showed enthusiasm for enjoying the swings.
चंबा मिंजर मेले में झूला झूलते बच्चे।संवाद
चंबा। मिंजर मेले में विभिन्न प्रकार के झूले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सुबह से देर शाम तक बच्चे, युवा और परिवार के लोग झूलों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

खासतौर पर युवा और बच्चों में मेले को लेकर सबसे अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़े झूले, ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस और बच्चों के लिए आकर्षण बन रहे हैं। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था, वहीं युवा अपने दोस्तों के साथ झूलों का आनंद लेने के साथ मेले में खरीदारी और खानपान का भी लुत्फ उठाते दिखाई दिए। मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं जिससे लोग बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद ले सकें। शाम ढलते ही मेले की रंगीन रोशनी और चहल-पहल ने माहौल को और भी आकर्षक बना दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले के आयोजन से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed