{"_id":"6a6f7a7d6a86b46e910bb5a7","slug":"cm-orders-probe-into-youths-death-chamba-news-c-88-1-ssml1006-191974-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: युवक की मौत के मामले में सीएम ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: युवक की मौत के मामले में सीएम ने दिए जांच के आदेश
Sun, 02 Aug 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री बोले- जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
परिजनों, ग्रामीणों ने युवक की मौत को बताया डॉक्टर की लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज चंबा में इलाज के दौरान युवक की मौत के मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार रात को चुराह से एक 40 वर्षीय युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था। वह लेंटर से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हुआ था। आपातकालीन कक्ष से डॉक्टर को फोन करके बुलाया गया लेकिन डॉक्टर तीन घंटे तक वहां नहीं पहुंचा। इसके चलते युवक की मौत हो गई। परिजनों और रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि यदि डॉक्टर समय पर आ जाता तो शायद युवक की जान बच सकती थी।
इसके विरोध में तीमारदारों व ग्रामीणों ने पहले अस्पताल में हो हल्ला किया। उसके बाद परिधि गृह में जाकर मुख्यमंत्री के समक्ष न्याय के लिए नारे लगाए। वहां काफी देर तक धरने पर भी बैठे। मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशासन को आदेश दिए हैं। साथ ही जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उन्हें भेजने की बात कही है। जांच में यदि डॉक्टर की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सरकार कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
--