सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CMO inspected health services at Chamera Power Station hospital

Chamba News: चमेरा पावर स्टेशन के अस्पताल में सीएमओ ने जांचीं स्वास्थ्य सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
CMO inspected health services at Chamera Power Station hospital
चमेरा पावर स्टेशन के अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ व अन्य। स्त्रोत विभाग।
विज्ञापन
समयबद्ध और सहानुभूतिपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के स्टाफ को दिए निर्देश
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चमेरा पावर स्टेशन खैरी के अस्पताल में वीरवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज निरीक्षण करने पहुंचे।
उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रहीं सुविधाओं का मूल्यांकन किया। उन्होंने अस्पताल में वार्ड, ओपीडी सहित अन्य सेवाओं का जायजा लिया। मरीजों और तीमारदारों से भी पूछताछ की। इसके अलावा चिकित्सकीय उपकरणों, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, स्टाफ की उपस्थिति एवं मरीजों के प्रति व्यवहार का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सहानुभूतिपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। इसमें मरीजों की तरफ से कोई शिकायत उनके पास नहीं आनी चाहिए। अन्यथा विभाग नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए भी मजबूर हो सकता है। अस्पताल मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए खोला जाता है। इसलिए यहां आने वाले हर मरीज को बेहतर सेवाएं प्रदान करना स्टाफ का दायित्व रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed