{"_id":"69bc2f94265cf2edb8086f5c","slug":"2000-devotees-bowed-their-heads-on-the-first-navratri-at-bhalei-mata-temple-chamba-news-c-88-1-ssml1006-177741-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भलेई माता मंदिर में पहले नवरात्र पर 2000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भलेई माता मंदिर में पहले नवरात्र पर 2000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन भद्रकाली भलेई माता मंदिर में माथा टेकने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन: जाग
विज्ञापन
मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक लगी रहीं श्रद्धालुओं की कतारें
मंदिर में तैनात पुलिस कर्मियों ने बारी-बारी से गर्भ गृह में भेजे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रसिद्ध भलेई माता मंदिर में पहले नवरात्र पर 2000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। सुबह से शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। लोग बच्चों के मुंडन संस्कार करवाने के लिए ढोल-बाजों के साथ जातरें लेकर वहां पहुंचे।
इसके अलावा मन्नत मांगने और पूरी होने पर माता के दर्शन करने वालों की संख्या अधिक रही। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के भोजन के लिए लंगर की व्यवस्था की। भलेई माता मंदिर कमेटी के प्रधान कमल ठाकुर ने बताया कि पहले नवरात्र पर जिले भर से भक्त माता के दर्शन करने पहुंचे। मौसम खराब होने के कारण कई लोग नहीं पहुंच पाए। ये आगामी दिनों में पहुंच सकते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कमेटी ने पूरे प्रबंध किए हैं। वाहनों की पार्किंग से लेकर जागरण आयोजन करने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. लौकी नंद शर्मा ने सुबह दुर्गासप्तशती पाठ शुरू किया। अब अष्टमी के दिन हवन में पूर्णाहुति डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि पवित्र नवरात्रों के उपलक्ष्य पर मंदिर में श्रद्धालु जिला, प्रदेश के कोने-कोने से माता के दर पर शीश नवाजने के लिए पहुंचते हैं।
नवरात्र के दौरान मंदिर में लोगों की काफी भीड़ रहती है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान दिया गया है। मंदिर परिसर से लेकर अन्य सभी मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। दर्शन करने के दौरान भीड़ में किसी प्रकार का हंगामा न हो, इसके लिए पुलिस बारी-बारी से भक्तों को गर्भ गृह में भेज रही है। आने वाले अन्य नवरात्रों में भीड़ में वृद्धि होगी।
शीतला माता, चामुंडा माता, लक्ष्मीनारायण, बन्नी माता, बैरे वाली माता, लाके वाली माता के साथ चौरासी परिसर में भी भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली।
--
Trending Videos