{"_id":"6a2ee2cc6c7deffbf902e40a","slug":"conclusion-of-sri-guru-singh-sabhas-100th-annual-diwan-in-dalhousie-chamba-news-c-88-1-ssml1007-186735-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी में श्रीगुरु सिंह सभा के 100वें सालाना दीवान का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी में श्रीगुरु सिंह सभा के 100वें सालाना दीवान का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा के डलहौजी में गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन के दौरान संगत।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डलहौजी। पर्यटन नगरी डलहौजी के सदर बाजार स्थित ऐतिहासिक गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब की ओर से आयोजित 100वें सालाना दीवान का समापन हो गया।
गुरुद्वारा साहिब में भव्य शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, नगर परिषद की अध्यक्ष वंदना चड्ढा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्ढा, कैप्टन जीएस ढिल्लन सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद लंगर लगाया गया। गुरु सिंह सभा के प्रधान परमजीत सिंह ने बताया कि सदर बाजार स्थित इस ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब की स्थापना वर्ष 1924 में हुई थी। वर्ष 1926 से सालाना दीवान आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष 100वें सालाना दीवान का शुभारंभ 10 जून से हुआ था। प्रतिदिन शबद कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम करवाए गए।
भव्य नगर कीर्तन भी निकाला गया। इसमें गतका दल ने पारंपरिक युद्ध कला का शानदार प्रदर्शन किया। हरिमंदिर साहिब अमृतसर से आए रागी जत्थों ने मधुर गुरबाणी प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिदिन गुरु का अटूट लंगर भी चलता रहा। धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व से जुड़े इस ऐतिहासिक आयोजन ने डलहौजी में भाईचारे, सेवा और श्रद्धा की अनूठी मिसाल पेश की।