{"_id":"6a2ee55cf62185babe0e7777","slug":"showers-of-rain-have-accelerated-maize-sowing-in-the-district-chamba-news-c-88-1-cmb1002-186665-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले में बारिश की फुहारों ने दी मक्की की बिजाई को रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले में बारिश की फुहारों ने दी मक्की की बिजाई को रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
मंगला मे मक्की की बिजाई में लगे किसान : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लंबे समय से मेघ न बरसते से किसानों की चेहरों पर उभर आई थीं चिंता की लकीरें
खेतों में सुबह से लेकर शाम तक बिजाई के काम में जुटे हैं किसान और मजदूर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में बारिश के बाद खेतों की तस्वीर बदलने लगी है। कुछ दिन पहले तक सूखी मिट्टी और बारिश की आस किसानों की चिंता बढ़ा रही थी, वहीं अब नमी से भरी जमीन ने मक्की की बुवाई को नई रफ्तार दे दी है।
निचले क्षेत्रों में किसान सुबह से शाम तक खेतों में जुटकर बुवाई में लगे हैं। ऊपरी इलाकों में यह काम पहले ही पूरा हो चुका है। मौसम के बदले मिजाज ने खेती की रफ्तार को जीवनदान दिया है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को अब खेतों में पर्याप्त नमी मिल गई है। खेतों में सुबह से शाम तक किसान और मजदूर बिजाई में जुटे हैं। ऊपरी क्षेत्रों में मक्की की बिजाई का कार्य करीब डेढ़ माह पहले पूरा हो चुका है। किसानों ने कहा कि मई और जून के शुरुआती दिनों में अपेक्षित बारिश नहीं होने से खेत सूखे थे। हाल ही में हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी हो गई है। किसानों में नेक राज, मोहन सिंह, जगत कुमार, सोनू सिंह, बंटी कुमार और जीवन कुमार ने कहा कि बारिश ने किसानों की चिंता काफी हद तक दूर कर दी है। अब खेतों में नमी पर्याप्त है और मक्की की बिजाई तेजी से चल रही है। बारिश न होने से बुवाई में देरी हो रही थी, लेकिन अब निचले क्षेत्रों के किसानों ने खेतों में काम शुरू कर दिया है।
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि निचले कुछ क्षेत्रों में अभी मक्की की बिजाई नहीं हुई है। मौसम अनुकूल है। ऐसे में किसान मक्की की बिजाई समय पर कर दें। ऊपरी क्षेत्रों में बिजाई हो चुकी है।
विज्ञापन
--