सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourist influx increases in Khajjiar; visitors arrive from across the country and abroad.

Chamba News: खज्जियार में बढ़ी पर्यटकों की आमद, देश-विदेश से पहुंचे सैलानी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tourist influx increases in Khajjiar; visitors arrive from across the country and abroad.
चंबा के ख​ज्जियार में चहल कदमी करते पर्यटक।संवाद
विज्ञापन
सुहावना मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को कर रहे आकर्षित

संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी और तपिश से राहत पाने के लिए इन दिनों पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से प्रसिद्ध खज्जियार पर्यटकों से गुलजार हो गया है।
देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। खज्जियार की मनमोहक वादियां, देवदार के घने जंगल, सुहावना मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वीकेंड की छुट्टी पर पर्यटकों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पर्यटक प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने के साथ फोटोग्राफी, घुड़सवारी और अन्य गतिविधियों का भी लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल, रेस्तरां और अन्य पर्यटन व्यवसाय करने वाले कारोबारियों के चेहरों पर रौनक छाई है। पर्यटकों का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों में बढ़ते तापमान के बीच खज्जियार का ठंडा और सुखद मौसम उन्हें सुकून दे रहा है। आने वाले दिनों में भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed